ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आसलपुर धाणी बोराज में घर-घर पहुंचा विप्रोत्सव का निमंत्रण, पीले चावल देकर किया आमंत्रण

By Goapl Gupta · 09 Apr 2026 · 32 views
आसलपुर धाणी बोराज में घर-घर पहुंचा विप्रोत्सव का निमंत्रण, पीले चावल देकर किया आमंत्रण

संवाददाता गौरव पारीक

आसलपुर धाणी बोराज। सांभर क्षेत्र में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले भव्य विप्रोत्सव को लेकर गांव-गांव में उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में आसलपुर धाणी बोराज में ग्रामीणों ने अनोखी परंपरा निभाते हुए घर-घर जाकर पीले चावल (न्योता) बांटकर लोगों को कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित किया।
ग्रामीणों की टोली ने पूरे गांव में घूमकर हर घर तक पहुंच बनाई और सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। इस पहल को ग्रामीणों ने बेहद सराहा और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेने का आश्वासन दिया।समाज के वरिष्ठजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं राधेश्याम शर्मा (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष), सत्यनारायण श्रीमाली (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन) एवं दिल्ली के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप व्यास ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
निमंत्रण अभियान में विक्की शर्मा, धर्मेन्द्र गौड़, हरिदास शर्मा, बसंत जोशी, रघुनंदन शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा, अक्षय शर्मा सहित अनेक युवाओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube