ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

छुट्टियों में कटौती पर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने पाटन तहसीलदार को सौपा ज्ञापन****

By Goapl Gupta · 09 Apr 2026 · 5 views
*छुट्टियों में कटौती पर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने पाटन तहसीलदार को सौपा ज्ञापन****
राजस्थान शिक्षक संघ( सियाराम) उप शाखा पाटन ने शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों में हो रही कठौती को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया।
बुधवार को संगठन के पदाधिकारीयों ने ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू राम सैनी के नेतृत्व में पाटन तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया ।
शिक्षकों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं किया तो प्रदेश व्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा । ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मुख्य रूप से ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई 10 दिनों की कटौती पर गहरा एतराज जताया है ।साथ ही संस्था प्रधानों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्व विवेक अवकाश में से भी एक दिन की कटौती किए जाने को शिक्षकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू राम सैनी ने कहा कि एक और शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों का बोझ बढ़ता जा रहा है ,वहीं दूसरी ओर उनके विश्राम के समय में कटौती की जा रही है। यह शिक्षकों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है ,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।आंदोलन का शंखनाद 18 मई को शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में रैली निकालकर अड़ियल रवैयै के खिलाफ संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी स्पष्ट कर दी है ।
20 अप्रैल जिला कलेक्टर कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के मंत्री, यादराम यादव ,हरि नारायण सैनी,मूलाराम, ख्यालीराम, लालचंद सहित कार्यकारिणी के समस्त सदस्य और बड़ी संख्या में ब्लॉक के शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर::* जनतंत्र की आवाज** राजस्थान

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube