ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो का पोस्टर विमोचन*

By Goapl Gupta · 09 Apr 2026 · 34 views
*पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो का पोस्टर विमोचन*



जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके सरकारी बंगले पर एसआरके फ़िल्म प्रोडक्शंस की प्रोड्यूसर भावना शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने आगामी शो "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड” को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा की। डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि यह शो राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित होगा। इस शो के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मंच मिलेगा। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को राजस्थान की वीर भूमि पर बनाए जा रहे एक विशेष सॉन्ग में लॉन्च करने का अवसर भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राजस्थान के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देना है। साथ ही उन्हें राजस्थानी संस्कृति और भाषा से जोड़ना भी है। वहीं इस भेंटवार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भावना शर्मा के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसआरके फिल्म प्रोडक्शन की प्रोड्यूसर डॉ. भावना शर्मा को इस अनूठे कार्य के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन–2" शो के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मुलाकात के दौरान डॉ. भावना शर्मा के मीडिया मैनेजर गोविन्द गोपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube