ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय क्रार्यकमों के निमंत्रण पत्र एवं पोस्टर विमोचन

By Goapl Gupta · 09 Apr 2026 · 10 views
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय क्रार्यकमों के निमंत्रण पत्र एवं पोस्टर विमोचन


उदयपुर । विप्र फाउंडेशन उदयपुर द्वारा विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के मुख्य संयोजन में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 16 से 20 अप्रैल तक उदयपुर में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्रक एवं पोस्टर का विमोचन गुरुवार को शाम 4ः30 बजे श्री बोहरा गणेश जी मंदिर प्रांगण में किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ के संयोजक में आज सर्वप्रथम प्रथम पूज्य श्री बोहरा गणेश जी को निमंत्रण पत्र के साथ श्रीफल, पीले चावल एवं प्रसाद अर्पित करके पांच दिवसीय कार्यक्रमों की निर्विघ्न सफलता हेतु मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर महिला शिक्षा एवं उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक अर्चना शर्मा ने उपस्थित समाज के सभी महानुभावों, महिलाओं एवं युवाओं से इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता प्रदान करने हेतु आग्रह किया, विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के प्रत्येक घर से महिलाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो, इस हेतु आव्हान किया। प्रदेश संरक्षक कुसुम शर्मा ने सभी महिला पदाधिकारियां से घर-घर जाकर पत्रक एवं पीले चावल बॉंट कर अधिक से अधिक महिलाओं को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों से जोड़ने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री के. के. शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र पालीवाल, प्रदेश महामंत्री राकेश जोशी, दुर्गेश शर्मा, सुभाष नागला, विजयप्रकाश विप्लवी, हिम्मत नागदा, पंकज जोशी, कैलाश आचार्य, केसुलाल शर्मा, अनिल पचैरी, भरत जोशी, हरीश शर्मा, नीलेश चैबीसा, हरीशंकर तिवारी, लोकेश जोशी, रणजीत शाकद्वीपीय, राजेश पालीवाल, मगन जोशी, नीरज नागदा, महिला प्रकोष्ठ से संगीता व्यास, चित्रा मेनारिया, मीना पालीवाल, तुलसी नागदा, मीना शर्मा, सुमित्रा आचार्य, निशा शर्मा, बबीता शर्मा, हेमलता नागदा, सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube