ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

By Goapl Gupta · 09 Apr 2026 · 11 views
कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
उदयपुर, 9 अप्रैल। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने महाराणा प्रताप खेल गांव में आयोजित लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का दौरा कर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति उनके जुनून की सराहना की।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि लेक्रोज जैसे उभरते हुए खेल में युवाओं की सक्रिय भागीदारी गर्व की बात है और यह खेल भविष्य में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखता है। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनके अनुभव, चुनौतियों और तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कलक्टर ने विशेष रूप से उन खिलाड़ियों की प्रशंसा की, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
अपने संबोधन में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने शानदार प्रदर्शन से उदयपुर और देश का नाम और ऊंचा करेंगे।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube