ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारतरत्न देने की मांग महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार जुरहरा को सौंपा ज्ञापन

By Goapl Gupta · 10 Apr 2026 · 64 views
महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारतरत्न देने की मांग

महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार जुरहरा को सौंपा ज्ञापन

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: शुक्रवार को जुरहरा सैनी समाज व ज्योतिबा फुले ब्रिगेड जुरहरा के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारतरत्न देने की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार जुरहरा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि इस पावन पुण्यधरा पर महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले दो महान विभूतियां हुई हैं। जिन्होंने अशिक्षित, विधवा महिलाओं एव सामाजिक कुरूतियों को दूर करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जीवन भर महिला उत्थान के लिए संघर्ष किया और अनेकों संकटों का सामना करते हुए महिला शिक्षा, विधवा-विवाह की पुरजोर वकालत करते हुए जन जागृत्ति कर घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। आज उनके किए हुए कार्य को पूरा विश्व याद करता है। महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले "फुले दंपति को भारतरत्न" देने की मांग सम्पर्ण भारतवर्ष मे विगत कई वर्षों से उठ रही है। लेकिन अभी तक "फुले दंपति को भारतरत्न" नही दिया जाना बडा ही विचारनीय विषय है। सैनी समाज जुरहरा व फुले ब्रिगेड तहसील जुरहरा फुले दम्पति को भारत रत्न दिए जाने की मांग करता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से फुले ब्रिगेड जुरहरा अध्यक्ष टीकम सैनी, सुन्नी सैनी, बच्चू सैनी, केशव सैनी व सुखपाल सैनी मौजूद रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube