ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बालिका शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने निकाली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली”*

By Goapl Gupta · 10 Apr 2026 · 15 views
*बालिका शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने निकाली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली”*
सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी तहसील क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायपुर पट्टी में फावा नेटवर्क लखनऊ के निर्देशन में तरुण चेतना संस्था द्वारा “बालिका शिक्षा का महत्व” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ डिजिटल युग में मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के उपनिदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक और AI का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और तकनीकी ज्ञान से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया।
अभियान प्रभारी हुस्नारा बानो ने बताया कि उनकी संस्था बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सघन अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं शिक्षा से जुड़ सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकें।
समाजसेवी हकीम अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बालिका शिक्षा अत्यंत जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम के उपरांत “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें शिक्षा के महत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, अध्यापकगण—कंचन मिश्रा, अपर्णा, पूजा गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube