ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सोलर कंपनी विवाद गरमाया: कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर हमले की कोशिश, अब उठी सख्त कार्रवाई की मांग*---

By Goapl Gupta · 12 Apr 2026 · 95 views
*सोलर कंपनी विवाद गरमाया: कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर हमले की कोशिश, अब उठी सख्त कार्रवाई की मांग*---
लालगढ़ जाटान (श्रीगंगानगर), 12 अप्रैल।
गाँव 8 एलएलजी में सोलर प्लांट को लेकर चल रहा विवाद अब उग्र रूप ले चुका है। कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर हमले के प्रयास ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, निजी सोलर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई और हमला करने का प्रयास किया गया। यह घटना उस समय हुई जब पत्रकार किसान-सोलर कंपनी विवाद की सच्चाई सामने लाने के लिए मौके पर कवरेज कर रहे थे। आरोप है कि एक युवक कस्सी लेकर पत्रकारों की ओर दौड़ा, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है—बिना अनुमति खेजड़ी के पेड़ों की कटाई और किसानों की सहमति के बिना कार्य। यह सीधे तौर पर सोलर परियोजनाओं से जुड़ी गाइडलाइन और कानून की अनदेखी को दर्शाता है।
*कड़े शब्दों में निंदा, तत्काल कार्रवाई की मांग*
*पत्रकारों पर हुए हमले के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा करते है* पत्रकार एकता संघ के प्रदेशाध्यक्ष, एनसीसीएचडब्ल्यूओ एवं दैनिक प्रकाश कुंज की संपादक सुश्री पुष्पा भाटी ने कहा कि—
“मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोलर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर हमला करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय और गंभीर अपराध है। प्रशासन को चाहिए कि दोषियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।”
घटना के बाद क्षेत्र में पत्रकारों और आमजन में भारी रोष व्याप्त है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।

More News

संग्रहालय हमारी राष्ट्र धरोहर :डॉ.श्रीनिवास अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विशेष
भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube