ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आर्य समाज संस्थान सज्जन नगर एवं महिला आर्य समाज सज्जन नगर के वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव संपन्न

By Goapl Gupta · 12 Apr 2026 · 29 views
आर्य समाज संस्थान सज्जन नगर एवं महिला आर्य समाज सज्जन नगर के वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव संपन्न

उदयपुर जनतंत्र की आवाज। रविवार को आर्य समाज संस्थान सज्जन नगर में यज्ञ सत्संग के पश्चात् आर्य समाज एवं महिला आर्य समाज के चुनाव संपन्न हुए। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य सौरभ देव शास्त्री के तत्वावधान में ब्रह्म यज्ञ तथा देव यज्ञ सम्पन्न हुआ। श्री रवीन्द्र कुमार जी तिवारी एवं श्री भावेश देसाई जी ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। श्री हुकमचंद जी शास्त्री ने अपना मंतव्य रखते हुए कहा कि युवाओं और बालकों को सामाजिक, आत्मिक एवं शारीरिक उन्नति के लिए यथोचित स्वाध्याय एवं योगाभ्यास करते रहना चाहिए एवं वैदिक विचारधारा पर निरंतर गतिशील रहते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। श्री सौरभदेव शास्त्री जी ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संस्कृत भाषा की अनिवार्यता पर बात करते हुए शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संसार की सभी भाषाओं की जननी संस्कृत भाषा है इसलिए संस्कृत का पठन पाठन करते रहने का सभी से अनुरोध किया। डॉ प्रमोद जी शर्मा ने अपने उद्बोधन में बालकों एवं युवाओं से वेद एवं वेद विषयक अन्य ग्रंथों को पढ़ने एवं इनपर लगने वाले आक्षेपों का प्रत्युत्तर देने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया एवं देव यज्ञ से होने वाले लाभ पर चर्चा की। निर्वाचन अधिकारी डॉ लोकेश जी भारती के नेतृत्व में निम्नलिखित सदस्य सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए:
आर्य समाज संस्थान सज्जन नगर:
1. संरक्षक - श्री हुकमचंद शास्त्री
2. अध्यक्ष - डॉ देवीलाल गर्ग
3. उपाध्यक्ष - श्री पवन कुमार पटेल
4. सचिव - श्री हेमांग जोशी
5. उपसचिव - डॉ दीपक साहू
6. कोषाध्यक्ष - श्रीमती दीपिका पंड्या
7. पुस्तकालयाध्यक्ष - श्रीमती दीपा व्यास
8. प्रचारमंत्री प्रथम - श्री रवींद्र कुमार तिवारी
9. प्रचारमंत्री द्वितीय - श्री भावेश देसाई
10. आर्यवीर दल अधिष्ठाता - श्री हिमांशु कुमावत
11. अंतरंग सदस्य:
1. डॉ प्रमोद शर्मा
2. डॉ हंसराज शास्त्री
3. डॉ संजय कुमार सोनी
4. श्री जीत सिंह पंवार
5. श्री सौरभदेव शास्त्री
6. श्री विवेक बाकड़े
7. श्री अशोक उदावत
8. डॉ ललित कौशिक

महिला आर्य समाज सज्जन नगर
1. प्रधाना - श्रीमती वेणु जोशी
2. उपप्रधाना - श्रीमती सुमन तिवारी
3. मंत्री - श्रीमती ममता शर्मा
4. उपमंत्री - श्रीमती मयूरी शर्मा
5. कोषाध्यक्ष - श्रीमती दुर्गा उदावत
6. प्रचार मंत्री - डॉ मोदिका शर्मा
7. पुस्तकालयाध्यक्ष - श्रीमती चन्दा पटेल
8. अंतरंग सदस्य:
1. श्रीमती दिव्या जोशी
2. श्रीमती कृति सोनी
3. श्रीमती सुशीला
4. सुश्री रिजुषा उपाध्याय
5. श्रीमती श्वेता तिवारी
अंत में शान्ति पाठ, जयघोष एवं भोजन प्रसाद के साथ सभा संपन्न हुई।

More News

डॉ संदीप गर्ग सम्मानित
भारतीय लोक कला मण्डल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ
एक भी भवन चिन्हिकरण से नहीं छूटे, शत-प्रतिशत स्वगणना आईडी का हो सत्यापन - श्री मल्लिक जनगणना निदेशक ने ली बैठक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के तहत फील्ड सर्वे 16 से
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में उदयपुर की प्रतिभाएं दिखाएगी हुनर
करीरी गांव में आज भव्य शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव
सराय सुरपुरा के उप डाकघर के प्रधान पोस्टमास्टर अनुराग सैनी निवासी बबाई ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार विनोद शर्मा की प्रेरणा से पांच परिंडे लगाए इनकी देखभाल वाशुदेव पापड़ा वाले नितेश मीणा गांव दलोता दिनेश अग्रवाल सराय देखभाल करेंगे
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube