ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नगर बधापो' कार्यक्रम में उमड़ा साहित्यकारों का स्नेह* *लेखिका मोनिका गौड़ का एकल काव्यपाठ, कई संस्थाओं ने किया अभिनंदन*

By Goapl Gupta · 12 Apr 2026 · 4 views
*'नगर बधापो' कार्यक्रम में उमड़ा साहित्यकारों का स्नेह*
*लेखिका मोनिका गौड़ का एकल काव्यपाठ, कई संस्थाओं ने किया अभिनंदन*

बीकानेर 12 अप्रेल। शहर की साहित्यिक परंपराओं को जीवंत रखते हुए शनिवार को 'नगर बधापो' कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में शहर के प्रबुद्ध साहित्यकारों और कला प्रेमियों ने एकजुट होकर विशिष्ट लेखिका मोनिका गौड़ का भव्य अभिनंदन किया।
​कार्यक्रम की विशिष्टता यह रही कि यह किसी औपचारिक मुख्य अतिथि के बजाय साहित्यकारों के आत्मीय सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंच पर श्रीमती इंद्रा व्यास के सान्निध्य के साथ पंचम सुर संस्थान की मनीषा आर्य सोनी एवं मोनिका गौड़ आसीन रहीं। 'नगर बधापो' की भावनाओं को स्वर देते हुए विजयलक्ष्मी आचार्य ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया, जिसकी शब्द-रचना और प्रस्तुति की उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
​इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ बाबूलाल छंगाणी के स्वागत भाषण से हुआ। आयोजन में वागेश्वरी साहित्य कला सांस्कृतिक विरासत संस्था के शकूर बीकाणवी, सलीम सिसोदिया, राजाराम स्वर्णकार और नासीर जैदी ने मोनिका जी का सम्मान किया। साथ ही हरिकिशन व्यास, डॉ. फारूक चौहान, मधुरिमा सिंह, बसंती हर्ष, विकास प्रकाशन के विकास कुमार, रेणुका व्यास और नीलम सहित कई गणमान्य जनों ने लेखिका को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
​'नगर बधापो' के इस मंच का सफल संचालन विप्लव व्यास ने किया। इस दौरान साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां जैसे हरीश बी शर्मा, रवि पुरोहित, भुवन व्यास, कवि चौपाल के रामेश्वर बाड़मेरा 'साधक', श्री ब्राह्मण स्वर्ण सुगंधा महिला समिति की अंजू व मंजू, और जाकिर अदीब उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कैलाश टाक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube