ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में

By Goapl Gupta · 12 Apr 2026 · 6 views
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026
3 मई को उदयपुर में

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। भारतीय परंपरा में देवर्षि नारद को प्रथम संचारक एवं आदर्श पत्रकार के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। उन्होंने सत्य, लोकहित एवं सार्थक संवाद के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। वे केवल संदेशवाहक ही नहीं, बल्कि विचारों के सेतु और समाज को जागृत करने वाले प्रेरक भी थे। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को उनकी जयंती मनाई जाती है, जो संवाद, सत्यनिष्ठा एवं जनहितकारी पत्रकारिता की प्रेरणा का प्रतीक है।

इसी प्रेरणा को केंद्र में रखते हुए विश्व संवाद केंद्र, चित्तौड़ प्रांत द्वारा प्रतिवर्ष नारद जयंती कार्यक्रम एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसके अंतर्गत पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट, प्रभावशाली एवं समाजोन्मुख कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है।

यह आयोजन पूर्व में वर्ष 2022 तक उदयपुर में आयोजित होता रहा है। इसके पश्चात इसे प्रांत स्तर पर विस्तारित करते हए विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है- वर्ष 2023 में अजमेर, 2024 में भीलवाड़ा एव 2025 में कोटा में सफल आयोजन किए गए। इस वर्ष 2026 में इसका आयोजन उदयपुर किया जा रहा है।
देवर्षि नारद जी के पत्रकारिता मूल्यों के महिमा स्वरूप यह सम्मान उन पत्रकारों को समर्पित है, जो अपनी लेखनी, दृष्टि एवं कार्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सतत प्रयास कर रहे हैं।
इस वर्ष विक्रम संवत 2083 में नारद जयंती के अवसर पर यह गरिमामयी कार्यक्रम रविवार, 3 मई 2026 को उदयपुर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन के अंतर्गत पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा।
सम्मान हेतु श्रेणियाँ:
उत्कृष्ट प्रिंट पत्रकार
उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक (टीवी) पत्रकार
उत्कृष्ट छायाकार (फोटो/वीडियो) पत्रकार
उत्कृष्ट स्तंभकार
उत्कृष्ट स्थानीय YouTube न्यूज चैनल
पात्रता (Eligibility):
चित्तौड़ प्रांत के अंतर्गत आने वाले जिलों के स्वयं पत्रकार या पत्रकार के लिए कोई प्रस्तावक आवेदन कर सकते है।
चित्तौड़ प्रान्त में आने वाले जिले:-
अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, ब्यावर, प्रतापगढ़, सलूंबर, बारां एवं झालावाड़।
आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन ऑनलाइन प्रपत्र के माध्यम से अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन में विगत 3 वर्षों के कार्य, उपलब्धियाँ एवं संबंधित प्रमाण/लिंक प्रस्तुत करना आवश्यक रहेगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2026
कार्यक्रम (सम्मान समारोह): 3 मई 2026, उदयपुर
पुरस्कार एवं सम्मान:
प्रत्येक श्रेणी में एक उत्कृष्ठ पत्रकार का चयन किया जायेगा, जिन्हें पुरस्कार स्वरुप 21,000/- की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
प्राप्त सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक स्वतंत्र एवं विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन पूर्णतः गुणवत्ता, प्रभाव एवं पत्रकारिता के मूल्यों के आधार पर किया जाएगा। समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

More News

भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
नगर बधापो' कार्यक्रम में उमड़ा साहित्यकारों का स्नेह* *लेखिका मोनिका गौड़ का एकल काव्यपाठ, कई संस्थाओं ने किया अभिनंदन*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube