सुरों के रस में सराबोर होकर मनाया रफ़ी साहब का 101वाँ जन्मदिन मुख्य अतिथि डॉ.पामिल मोदी
By Gopal Gupta ·
25 Dec 2025 ·
48 views
सुरों के रस में सराबोर होकर मनाया रफ़ी साहब का 101वाँ जन्मदिन
मुख्य अतिथि डॉ.पामिल मोदी
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी के 101वें जन्मदिन के अवसर पर सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप एवं संगीत विभाग, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “यादों की बारात–मो. रफ़ी के साथ” थीम पर भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया।
सुर संगम की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. पामिल भंडारी एवं सुरेन्द्र दक,वीनू वैष्णव,गोपाल गोठवाल,चन्द्र प्रकाश गन्धर्व द्वारा मां सरस्वती एवं मोहम्मद रफ़ी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं मंजू भानावत द्वारा प्रस्तुत ईश-वंदना से हुई। इसके पश्चात सी.पी. गन्धर्व ने मोहम्मद रफ़ी के जीवन एवं संगीत में उनके अभूतपूर्व योगदान पर प्रेरक उद्बोधन दिया।
सह संयोजन चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने बताया मोहम्मद रफ़ी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए 15 गायकों ने रफ़ी द्वारा गाए 27 सदाबहार एवं कालजई नगमों को पेश कर जन्मदिन पर गीतों का गुलदस्ता भेंट किया । कार्यक्रम में सुधीर व्यास ने आने से उसके...अम्बा लाल साहू ने ए फूलों की रानी..मंजू भानावत ने हुई शाम उनका...गोपाल गोठवाल ने क्या हुआ तेरा वादा...सुरेन्द्र दक ने छू लेने दो...विशाल राठौड़ ने तुमने मुझे देखा..दिलीप वर्मा ने अजी ऐसा मौका...पवन शर्मा ने ओ मेरे साहे... सी. पी.गन्धर्व ने मैं निगाहें तेरे चेहरे...खुशबू जैन ने गुलाबी आंखें..हिम्मत राठौड़ ने बदन पे सितारे...प्रभात गरासिया ने लिखे जो खत..वीनू वैष्णव ने जनम जनम का साथ... शीतिपर्णा दत्त ने लाखों है निगाह...अभिषेक वैरागी ने इक न इक दिन... पेश पूरा माहौल संगीतमय बना कर खूब प्रशंसा पाई।
सह संयोजक सुरेन्द्र दक एवं गोपाल गोठवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रस्तुत किए युगल गीत -सी.पी.गन्धर्व-वीनू वैष्णव ने आपको पहले भी कहीं...सुरेन्द्र दक-वीनू वैष्णव ने कभी रात दिन...विशाल राठौड़-मनीषा ने दीवाना हुआ बादल... खुशबू जैन-सी.पी.गन्धर्व ने ओ हसीना जुल्फों वाली...दिलीप वर्मा-वीनू वैष्णव ने एक तेरा साथ...पवन शर्मा-खुशबू जैन ने इशारों इशारों में...पेश कर खूब वाहवाही पाई साथ ही मुख्य अतिथि डॉ.पामिल मोदी ने अपने उद्बोधन के बाद मेरे नैना सावन भादो गीत प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने सराहना की।
अंत में सभी गायकों ने समूह में चांद मेरा दिल चांदनी...और यादों की बारात...गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया ।
सुर संगम द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया एवं मुख्य अतिथि द्वारा सभी गायकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक वैरागी एवं धन्यवाद एवं आभार वीनू वैष्णव ने ज्ञापित किया ।