ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित

By Goapl Gupta · 13 Apr 2026 · 21 views
कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित

एसबीटी न्यूज़ द्वारा आयोजित एजुकेशन एवं रोजगार मेले में कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) श्रीगंगानगर की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां प्राप्त की है। कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) की कोच सेंसई कमलेश रानी ने बताया कि जून 2026 में जॉर्जिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कूडो यूरेशिया कप के लिए अकादमी के तीन खिलाड़ी क्रमशः नकुल ग्रोवर, दृष घोड़ेला, अभिमन्यु गोदारा चयनित हुए हैं। ज्ञातव्य है कि नकुल ग्रोवर बुल्गारिया में आयोजित विश्व कूडो कप में रजत पदक जीत चुके हैं, इनके साथ ही अकादमी के राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों चैतन्य स्वर्ण पदक, जतिन स्वर्ण पदक, अनुराग रजत पदक, शिवम कांस्य पदक व लक्ष्य पवार व निश्चय भादू को पदमश्री श्रधेय स्वामी ब्रह्मदेव जी, स्वामी निजानंद जी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सरदार शरणपाल सिंह जी व एसबीटी के श्री रवि चमडिया जी,लायंस क्लब तथा श्रीमती चंद्रकला चांडक चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

More News

घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube