ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कस्बे के राज के महाविद्यालय पाटन में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती व जलियांवाला हत्याकांड की बरसी मनाई गई।

By Goapl Gupta · 13 Apr 2026 · 110 views
कस्बे के राज के महाविद्यालय पाटन में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती व जलियांवाला हत्याकांड की बरसी मनाई गई।
प्राचार्य डॉ.मदन लाल मीना ने बताया कि अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जबकि दूसरे सत्र में जलियांवाला हत्याकांड के शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सहायक आचार्य किरण यादव ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोनिका यादव, द्वितीय स्थान पर निशा मीणा एवं तृतीय स्थान पर नचिता विजेता रहे, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंबेडकर आर्मी एवं संविधान योद्धा टीम संयुक्त रूप से विजेता रही जबकि द्वितीय स्थान पर संविधान के प्रहरी टीम विजेता रही। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक आचार्य ज्योति शर्मा द्वारा करते हुए अंबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला उनके मूल्य जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में सहायक आचार्य सरोज गुर्जर, रितु शर्मा एवं डॉ.धर्मवीर कुमावत रहे। कार्यक्रम में सहायक आचार्य दिनेश बैरवा डॉ. सुमैया एवं डॉ. सीता मीणा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया एवं जलियांवाला हत्याकांड के शहीदों को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

More News

लक्ष्मणगढ़ में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का भव्य स्वागत, सेवा कार्यों की सराहना*
वाईस ऑफ मिडिया वुघवार को डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ आयुक्त नगर निगम जयपुर को ज्ञापन दिया जाएगा
*निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर संचालित करने वाली छात्रा वाणी जैन ब्रांड एंबेसडर Wpsf का हुआ सम्मान* --
*सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर के सदस्यो द्वारा पक्षी परिंडा अभियान 2026, चलाया गया।* --
सिंगोद खुर्द गांव में अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर 62 यूनिट रक्त एकत्रित 135वीं जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान युवाओं को मिला प्रेरणादायक संदेश
अम्बेडकर जयंती पर स्कूल ने प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube