ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अंबेडकर जयंती पर बड़ा ऐलान: अध्ययन केंद्र के लिए 10 लाख मंजूर ‘संगठित रहो शिक्षित बनो’ के संकल्प से गूंजा डोला का बास शिक्षा को मिलेगा नया आधार

By Goapl Gupta · 15 Apr 2026 · 20 views
अंबेडकर जयंती पर बड़ा ऐलान:

अध्ययन केंद्र के लिए 10 लाख मंजूर

‘संगठित रहो शिक्षित बनो’ के संकल्प से गूंजा डोला का बास

शिक्षा को मिलेगा नया आधार

चौमूं। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ग्राम डोला का बास स्थित शहीद रामकरण मीणा स्मारक परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश सामने आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही, जहां बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके मूल मंत्र “संगठित रहो, शिक्षित बनो” पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में गोविंदगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रामस्वरूप यादव ने अंबेडकर अध्ययन केंद्र के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी। इस निर्णय को क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार और बौद्धिक विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में युवाओं को अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
समारोह में किशनगढ़ रेनवाल के विकास अधिकारी सी.आर. मीणा ने अपने संबोधन में संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को रेखांकित करते हुए शिक्षा को समाज की प्रगति का मूल आधार बताया। उन्होंने अंबेडकर पार्क परिसर में पुस्तकालय और वाचनालय स्थापित करने के लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव भेजने का सुझाव भी दिया, ताकि यह स्थल ज्ञान और जागरूकता का केंद्र बन सके।

कार्यक्रम में सरपंच सुल्तान बुनकर ने भी बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए परिसर के विकास कार्यों को नियमानुसार पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक जीवत राम मीणा, दामोदर प्रसाद मीणा, रामचंद्र मीणा, जयपाल मीणा, मालीराम पटवारी, नाहर सिंह मीणा, राजेश खातोदिया, मुकेश चौधरी, राकेश वर्मा, नरेश मीणा, राजेंद्र सेन सहित अनेक लोग उपस्थित थे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube