ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ढोढसर में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय भीम के नारे 135वीं जयंती पर निकली भव्य रैली, सर्व समाज की रही भागीदारी

By Goapl Gupta · 15 Apr 2026 · 15 views
ढोढसर में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब,

गूंजे जय भीम के नारे

135वीं जयंती पर निकली भव्य रैली,

सर्व समाज की रही भागीदारी

चौमू। ग्राम ढोढसर में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत बुनकर मोहल्ले से हुई, जो मुख्य बाजार व बस स्टैंड मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुन पर गूंजते "जय भीम" के नारों के बीच युवक-युवतियां हाथों में नीले झंडे लिए और गले में जय भीम के दुपट्टे पहनकर चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान गोविंदगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सिंगोद खुर्द के पूर्व सरपंच त्रिलोक लोच्छिब, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक चौमू अध्यक्ष गिरिराज देवदा, भंवर देवदा, सीताराम यादव एडवोकेट रामदेव चौधरी, दौलत नागर पूर्व शिक्षाविद भगवान सहाय बुनकर ताराचंद घोसलिया राजेश चौधरी जेपी वर्मा चौगान वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube