ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गरीब कन्या का विवाह संपन्न, श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी*

By Goapl Gupta · 16 Apr 2026 · 61 views
*गरीब कन्या का विवाह संपन्न, श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी*
घनश्याम शमां
श्री गंगानगर , दिनांक 15 अप्रैल 2026 —

श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा आज एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए एक जरूरतमंद एवं गरीब कन्या का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस पुनीत कार्य में संस्था की पूरी टीम ने मिलकर सक्रिय योगदान दिया।

इस सामाजिक कार्य को संस्था के संस्थापक श्री सोहनलाल गजरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवानी (कविता गजरा) की सहमति एवं मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। संस्था द्वारा कन्या को विवाह हेतु आवश्यक सामग्री भी निःशुल्क प्रदान की गई, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम हो सके।

इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता गजरा, राष्ट्रीय सचिव वैशाली पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना रावत, जिला अध्यक्ष साक्षी धवन, जिला सचिव सिमरन कथूरिया सहित पूजा पारीक, कृष्णा बंसल, ममता, अमन, ज्योत, कमलेश एवं घनश्याम सहित सभी सदस्यों ने मिलकर इस विवाह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्था का यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो यह संदेश देता है कि सामूहिक प्रयासों से किसी भी जरूरतमंद की मदद की जा सकती है। ऐसे प्रयास न केवल समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं, बल्कि मानवता और सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube