तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर संपन्न, छात्राओं को मिला सुरक्षा का आत्मविश्वास
By Goapl Gupta ·
19 Apr 2026 ·
27 views
तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर संपन्न, छात्राओं को मिला सुरक्षा का आत्मविश्वास
श्रीगंगानगर। श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा सरस्वती पब्लिक School में आयोजित तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाकर विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार करना था।
फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी देवी (कविता गजरा) ने बताया कि शिविर के दौरान छात्राओं को कूडो एवं आत्मरक्षा के विशेष प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मसंयम, आत्मविश्वास और साहस का भी पाठ पढ़ाया गया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न तकनीकों का अभ्यास करवाते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत निर्णय लेने की क्षमता विकसित की।
तीन दिनों तक चले इस शिविर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अमन मिगलानी को भी संस्था की ओर से शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीना कोहली, सुनीता जी एवं वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम जी उपस्थित रहे, जिन्हें संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रथम दिवस से ही छात्राओं में आत्मरक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जो शिविर की सफलता का प्रमाण बना।
इस अवसर पर संस्थापक सोहनलाल गजरा, राष्ट्रीय सचिव वैशाली पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना रावत, जिलाध्यक्ष साक्षी धवन, पूजा परिहार, निधि कागरा एवं कृष्णा बंसल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।