ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

समाजसेवा और अनुशासन के प्रतीक आनंद सिंह शेखावत का सम्मान

By Gopal Gupta · 26 Dec 2025 · 10 views
समाजसेवा और अनुशासन के प्रतीक आनंद सिंह शेखावत का सम्मान

पूर्व सेना गोल्ड मेडलिस्ट आनंद सिंह शेखावत का जन्मदिन

हनुमान जी महाराज की सामूहिक सुंदरकांड एवं भोजन प्रसादी का हुआ आयोजन

जयपुर.ग्राम पंचायत सेवापुरा के हनुमानपुरा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को पूर्व सेना गोल्ड मेडलिस्ट एवं समाजसेवी आनंद सिंह शेखावत का 35वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, वहीं भजन मंडली ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी।
सुंदरकांड पाठ के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।
जनप्रतिनिधियों ने पूर्व सैनिक आनंद सिंह शेखावत का पारंपरिक साफा पहनाकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत-सम्मान किया। बुजुर्गों ने स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया, कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आनंद सिंह शेखावत ने सेना में रहते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का उत्कृष्ट परिचय दिया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उनके सरल स्वभाव और सेवाभाव के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का शुभकामना संदेश में पूर्व सेना गोल्ड मेडलिस्ट आनंद सिंह शेखावत को उनके 35वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुडा आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, विद्याधरनगर से भाजपा नेता सीताराम अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद आमेर तहसील अध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अशोक चौहान, दौलतपुरा थाना प्रभारी सुनील गोदारा, नागल पुरोहितान के पूर्व सरपंच पप्पू सैनी, रामपुरा डाबड़ी के पूर्व सरपंच छीतरमल देंवदा, महेश गुर्जर, देवकरण गुर्जर, लालचंद भूमला सहित अनेक उपस्थित थे
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube