ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांतपुर में कौशल विकास की नई पहल, दस दिवसीय OJT का भव्य शुभारंभ

By Gopal Gupta · 26 Dec 2025 · 51 views
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांतपुर में कौशल विकास की नई पहल, दस दिवसीय OJT का भव्य शुभारंभ

आबूरोड। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांतपुर द्वारा व्यावसायिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज से दस दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग (OJT) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन 8 घंटे की अवधि में नेटकोर स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत कुमार पुरोहित के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सतीश कुमार मीणा, प्रशासनिक अधिकारी रतन सिंह, वरिष्ठ अध्यापक संगीता सिंगर, व्यावसायिक शिक्षा कौशल प्रभारी शशिकांत बेदी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। दस दिवसीय OJT कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कार्यस्थल आधारित प्रशिक्षण, औद्योगिक अनुशासन, सुरक्षा मानक, व्यावसायिक व्यवहार, तकनीकी दक्षता तथा व्यावहारिक कार्य अनुभव से अवगत कराया जाएगा।प्रधानाचार्य भरत कुमार पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देकर आत्मनिर्भर बनाना अत्यंत आवश्यक है। OJT जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं कौशल प्रभारी शशिकांत बेदी ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण को गंभीरता से लेने एवं अनुशासन का पालन करने की अपील की। व्यावसायिक प्रशिक्षक सुरेश कुमार ने OJT की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, कार्यक्षमता एवं रोजगार क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय द्वारा आयोजित यह दस दिवसीय OJT कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण के उपरांत विद्यार्थी तकनीकी रूप से दक्ष बनकर बेहतर करियर विकल्पों की ओर अग्रसर होंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube