मोहनपुरा गांव के राजेश कुमार यादव ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार रैंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान***
By Goapl Gupta ·
23 Apr 2026 ·
18 views
*मोहनपुरा गांव के राजेश कुमार यादव ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार रैंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान****
मोहनपुरा गांव के राजेश कुमार यादव ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3527 तथा ओबीसी वर्ग में 693 रैंक हासिल कर गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
राजेश कुमार यादव की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5तक आशा देवी अकैडमी में हुई इसके बाद उनका चयन नवोदय विद्यालय पाटन में हुआ ,जहां उन्होंने कक्षा 8 तक अध्ययन किया।
आगे की पढ़ाई उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक सीकर के प्रिंस और मैट्रिक्स स्कूलों में पूरी की।
राजेश के पिता विक्रम यादव पेशे से ड्राइवर है ,जबकि माता मंजू देवी गृहणी है। साधारण परिवार से आने वाले राजेश ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी सफलता हासिल की है।
परिवार में शिक्षा का माहौल की प्रेरणादायक रहा है,क्योंकि राजेश के बड़े भाई भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं ,और वर्तमान में डॉक्टर बनने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
राजेश की उपलब्धि पर गांव मोहनपुरा सहित पूरे पाटन क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।
ग्रामीणों और क्षेत्र वासियों ने राजेश और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर ::*जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह