माणस क्रिकेट क्लब ने जीत सोल्यूशन उदयपुर पर शानदार जीत
By Gopal Gupta ·
26 Dec 2025 ·
9 views
माणस क्रिकेट क्लब ने जीत सोल्यूशन उदयपुर पर शानदार जीत
ओंगणा/ उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज।
पूर्बिया कलाल समाज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सलूम्बर में 25 से 28 दिसम्बर को आयोजित कि जा रही है। दूसरे दिन माणस क्रिकेट क्लब ओंगणा और जीत सोल्यूशन उदयपुर के बीच खेला गया। उदयपुर ने निर्धारित 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 153 रन बनाए। ओंगणा के यशवंत पूर्बिया ने 8 चौंके व 3 छक्के के बदौलत 60 रन बनाए। दिव्यांशु पूर्बिया ने 2 चौंके व 4 छक्के के बदौलत 40 रन बनाकर कर नोट आउट रहे। यश ने एक चौंके बदौलत 7 रन बनाए। इस प्रकार ओंगणा ने 12.4 ओवर में 154 रन बनाकर आसनी से मैच जीत लिया। मैन आफ मैच यशवंत पूर्बिया घोषित किया गया।