ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्व नृत्य दिवस पर हुई शुद्ध कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति तीन ताल में तोड़े गत भाव तिहाई और लयकारी ने बांधा समा तीर्थ व्यास का उत्कृष्ट रहा कांगो वादन पाया प्रथम स्थान

By Goapl Gupta · 30 Apr 2026 · 63 views
विश्व नृत्य दिवस पर हुई शुद्ध कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति

तीन ताल में तोड़े गत भाव तिहाई और लयकारी ने बांधा समा


तीर्थ व्यास का उत्कृष्ट रहा कांगो वादन पाया प्रथम स्थान


उदयपुर। गुलाब बाग रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में विश्व नित्य दिवस के अवसर पर बुधवार को संस्थान की छात्राओं धन्वी जैन और रावि धाभाई ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के गत भाव तोड़े प्रस्तुत कर शास्त्रीय शुद्ध कत्थक की भावपूर्ण प्रस्तुति से रोमांचित कर दिया। रचना तीन ताल में प्रस्तुत की गई । कत्थक के बोलो का उच्चारण संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने हारमोनियम पर नन्हे उभरते कलाकार सौम्या जैन ने लहरा दिया और तबले पर संगत संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने की। इस अवसर पर संस्थान के कांगो छात्र तीर्थ व्यास ने कांगो की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और मुख्य कलाकार शहर के नवोदित युवा बांसुरी वादक उत्तम श्रीमाली थे उन्होंने बांसुरी पर रघुपति राघव राजा राम के साथ शुरुआत की और इसके बाद तू प्यार का सागर है हरे कृष्ण महामंत्र महाभारत धुन तथा अंत में केसरिया बालम से अपनी प्रस्तुति का समापन किया।
संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हरि नाम संकीर्तन से हुई। तत्पश्चात एक के बाद एक बारी-बारी से संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी गायन वादन और नृत्य की प्रस्तुति से सभी खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर जाह्नवी अग्रवाल ,गौरव माली, लक्ष्मी असवानी ,जयेश पुष्करना,तक्ष व्यास, तीर्थ व्यास, हरिहर दाधीच, धैर्य बठीजा, प्रभात गरासिया ने राग बागेश्री में छोटा ख्याल कौन सुन्नत विनती और नीलम वैष्णव ने श्री कृष्ण भजन मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है प्रस्तुत किया तो भक्तजन विद्यार्थी झूम उठे। समारोह के अंत में विजेता प्रतिभागी तीर्थ विकास को प्रतीक चिन्ह देकर और मुख्य अतिथि बांसुरी वादक उत्तम श्रीमाली को प्रतीक चिन्ह और उपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube