ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शादी में पत्नी को गोली मारकर पति ने किया सुसाइड: पहले कहासुनी हुई, फिर कमरा बंद कर फायर किया; महिला की हालत गंभीर

By Goapl Gupta · 01 May 2026 · 48 views
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
शादी में पत्नी को गोली मारकर पति ने किया सुसाइड: पहले कहासुनी हुई, फिर कमरा बंद कर फायर किया; महिला की हालत गंभीर

शादी समारोह में पति ने पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव का शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे का है।

थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया- यूपी में आगरा के बरुअर निवासी राघवेंद्र (31) की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी राधिका (28) गंभीर घायल है। सिंघावली गांव राधिका का पीहर है। शुक्रवार दोपहर राधिका के चाचा की लड़की के लग्न का कार्यक्रम चल रहा था।

इस दौरान राधिका और राघवेंद्र में कहासुनी हो गई। वह राधिका को कमरे में ले गया। कमरा बंद कर उसने पहले देसी कट्टा से राधिका की छाती में गोली मारी। फिर खुद के सीने पर फायर कर लिया।

गोली चलने की आवाज सुनकर राधिका के परिजन कमरे की तरफ भागे। उन्होंने कमरे का
गेट तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। तब तक राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी।

राधिका को गंभीर हालत में रूपवास हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से रेफर करने पर उसे भरतपुर के RBM अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत क्रिटिकल होने पर

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube