ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शायराना उदयपुर परिवार का कवि सम्मेलन 3 मई को

By Goapl Gupta · 01 May 2026 · 11 views
शायराना उदयपुर परिवार का कवि सम्मेलन 3 मई को

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शायराना परिवार, उदयपुर का कवि सम्मेलन ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 10 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा । आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे शहर और संभाग में कविता प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रतिभागी अपना नाम और प्रस्तुति 2 मई तक कार्यक्रम समन्वयक 7976746612 कार्यकम प्रभारी 9772453735 को लिखा सकते है !

यह विशेष कवि सम्मेलन, ऐश्वर्या कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर माननीया श्रीमती सीमा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगा । कार्यक्रम का संचालन और समन्वयन शायराना परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी आभा सिरसीकर और कार्यक्रम समन्वयक ललित गोयल ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शहर के कवियों को एक मंच पर निः शुल्क जोड़ना है ताकि कला, संस्कृति और साहित्य के माध्यम से मूल्य रोपण का संदेश—प्रकाश, प्रेम और एकता—फैले।

समारोह के दौरान शहर और संभाग से विभिन्न ख्यातिनाम कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने सभी से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम की समय-सीमा का ध्यान रखें और अपनी प्रस्तुति के लिए अग्रिम रूप से नाम दर्ज करवाएं। इस बार कार्यक्रम की अवधि सीमित रखी गई है और इस बार कवियों की प्रस्तुतियां दमदार रहेगी

शायराना परिवार की ओर से बताया गया कि अन्य जिलों कोटा चित्तौड़ राजसमंद भीलवाड़ा डूंगरपुर , प्रतापगढ़ से आने वाले कवियों से भी आग्रह किया गया है कि वे समय पूर्व स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। कार्यक्रम में आने वाले सभी मेहमानों और प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन न केवल कविता उत्सव होगा, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सौहार्द का प्रतीक भी बनेगा। कार्यक्रम के अंत में शायराना परिवार के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा काव्य पाठ की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाले कवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उदयपुर के साहित्य प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक बार फिर से कविताओं और संवेदनाओं के दीप जलाने का अवसर लेकर आ रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube