ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. पाठ्यक्रमों हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ।*

By Goapl Gupta · 01 May 2026 · 69 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. पाठ्यक्रमों हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ।*
जयपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 से छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया गया है। महाविद्यालय में पूर्व से संचालित बी.ए. पाठ्यक्रम के साथ-साथ अब इस सत्र से बी.एससी. एवं बी.कॉम. पाठ्यक्रम भी प्रारम्भ किए जा रहे हैं। यह पहल क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अधिक विकल्प प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026–27) के लिए ऑनलाइन प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार—
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 01 मई 2026 से प्रारम्भ होकर 15 मई 2026 तक चलेगी। महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 19 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 20 मई 2026 को अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 27 मई 2026 को जारी होगी तथा 29 मई 2026 को वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने बताया कि बी.एससी. एवं बी.कॉम. पाठ्यक्रमों के प्रारम्भ होने से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कैरियर के विविध अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक छात्राओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए महाविद्यालय में प्रवेश लें।
स्नातक प्रवेश नोडल अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने छात्राओं को समय-सीमा के भीतर आवेदन करने तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी।
महाविद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों एवं छात्राओं से आग्रह किया है कि वे इन नवप्रारम्भ पाठ्यक्रमों का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें तथा बालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube