ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मेगा म्यूजिकल शो का आयोजन कल*

By Goapl Gupta · 01 May 2026 · 29 views
*मेगा म्यूजिकल शो का आयोजन कल*


जयपुर। स्वर चित्रांश म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से रविवार 3 मई को राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में मेगा म्यूजिकल शो का आयोजन किया जाएगा। इस ग्रुप की संस्थापिका डॉ. मीना सक्सेना ने बताया कि इसमें लगभग 46 गायक कलाकार पार्टिसिपेट करेंगे। वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन जितेंद्र नाग करेंगे, जो ग्रुप में एडमिन भी है। इस ग्रुप के संरक्षक के तौर पर डॉ. अनिल सक्सेना और सीमा सक्सेना कार्यक्रम में सबका हौंसला अफजाई करने के लिए उपस्थित होंगे। ग्रुप के अन्य एडमिन मनीष माथुर, हर्ष सक्सेना और टीम सदस्य संजय सक्सेना, देवेंद्र कुमावत कार्यक्रम की सभी जिम्मेदारियां का वहन करेंगे। इस कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों और सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube