विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरुकता व साइबर सुरक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया
By Goapl Gupta ·
02 May 2026 ·
13 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ में आज विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरुकता व साइबर सुरक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सरस्वती माँ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान सेबी प्रशिक्षक डॉ मनोज धानिया ने वित्तीय जागरुकता विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में भी युवाओ मे वित्तीय साक्षरता का अभाव है जिससे युवा विभिन्न प्रकार के भ्रमजाल में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई गवां देते हैं। इसके साथ ही विभिन्न उदाहरण के माध्यम नेसे सही समय पर, सही जगह,सही तरीके से निवेश करने के लिए जागरूक किया। आर बी आई प्रशिक्षक व केग अधिकारी श्री रमेश अग्रवाल ने साइबर सुरक्षा पर चर्चा करते हुए युवाओं को साइबर फ्रोड के विभिन्न प्रकार ,बचाव के तरीके, फ्रोड होने पर किससे तथा कैसे शिकायत करने के लिए विस्तृत रूप से जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत तथा प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत ने भी विद्यार्थियों को कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाकर अपने जीवन को उन्नत बनाने तथा अपने परिचित लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द शर्मा ने किया। कार्यशाला में सभी स्टाफ सदस्यों के साथ ही बङी संख्या में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवक,एनसीसी कैडेट्स रेन्जर-रोवर्स व विद्यार्थी उपस्थित रहे।