ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पुष्प प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हिन्दुस्तान ज़िंक की स्टॉल इकोजेन ,ज़िंक और सखी उत्पादों को पसंद कर रहे पर्यटक

By Gopal Gupta · 26 Dec 2025 · 56 views
पुष्प प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हिन्दुस्तान ज़िंक की स्टॉल

इकोजेन ,ज़िंक और सखी उत्पादों को पसंद कर रहे पर्यटक

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। फतहसागर झील की पाल पर हिन्दुस्तान ज़िंक के सह प्रायोजन से जिला प्रशासन एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा 10 दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। फ्लावर एग्जिबिशन की शुरुआत के साथ ही फतहसागर की पाल रंग-बिरंगे और विविध प्रजातियों के दुर्लभ पुष्प से महक उठी। प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी शहरवासियों , देसी-विदेशी पर्यटकों में पुष्प प्रदर्शनी का खासा आकर्षण रहा। पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही हिन्दुस्तान ज़िंक के उत्पादों एवं सीएसआर के तहत सखी महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को भी पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हिन्दुस्तान ज़िंक ने अपने प्रोडक्ट्स इकोज़ेन और सखी समूहों के दायिची, उपाया, गौयम डेयरी के उत्पादों का स्टॉल प्रदर्शित किया जिसमें अचार, नमकीन, मसाले, दालें, परिधानों,कपड़े से निर्मित विभिन्न उत्पाद, अजरख प्रिंटेड कपड़े और एक्सेसरीज़ और गौयम के डेयरी प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए। इसके साथ ही, पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग और पारंपरिक बिलोना घी बनाने का भी प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube