ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आगरा रोड के जमडोली से नाई की थड़ी तक अवैध निर्माणों की भरमार, जिम्मेदार विभाग बेखबर

By Goapl Gupta · 03 May 2026 · 37 views
आगरा रोड के जमडोली से नाई की थड़ी तक अवैध निर्माणों की भरमार, जिम्मेदार विभाग बेखबर

हर्षित गुप्ता - थार संवाद न्यूजपेपर

आगरा रोड क्षेत्र में जमडोली, सुमेल, बगराना, जयसिंहपुरा खोर, मांगबाग और नाई की थड़ी सहित कई इलाकों में इन दिनों अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं। कहीं सरकारी जमीनों पर कॉलोनियां बसाई जा रही हैं तो कहीं नियमों को ताक पर रखकर बेसमेंट निर्माण किया जा रहा है। बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा जानबूझकर अनदेखी किए जाने के आरोप लग रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र जेडीए के जोन-10 के अंतर्गत आता है, जहां निर्माण गतिविधियों पर निगरानी की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है। लेकिन लगातार हो रहे अवैध निर्माण यह संकेत दे रहे हैं कि या तो कार्रवाई में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है या फिर जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।

सबसे गंभीर बात यह है कि यह इलाका इकोलॉजिकल एरिया माना जाता है, जहां पर्यावरण संरक्षण और नियमानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके बावजूद निर्माण माफिया बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में सरकारी जमीनों पर कब्जे, अव्यवस्थित विकास और पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने जैसी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

More News

सिगोद खुर्द के श्री सीताराम मंदिर में गणेशजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
दीपक बंसल पुत्र श्री सुभाष चन्द्र अग्रवाल का RAS में चयन होने पर साफा,माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया और बधाई और शुभकामनाएं दी।
माला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया
श्री सोम प्रकाश जी गर्ग के मंडा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर श्री अग्रवाल समाज समिति विश्वकर्मा के द्वारा सपा माला और दुपट्टा उड़ाकर सम्मानित किया गया
नीमकाथाना। नगरपालिका प्रशासन शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube