उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत सम्मान समारोह हुआ आयोजित महिलाओं ने तिलक लगाकर ओढ़ाई चुनरी, ग्रामीणों ने महरौली मोड पर सर्किल निर्माण की उठाई मांग
By Goapl Gupta ·
03 May 2026 ·
36 views
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत सम्मान समारोह हुआ आयोजित
महिलाओं ने तिलक लगाकर ओढ़ाई चुनरी,
ग्रामीणों ने महरौली मोड पर सर्किल निर्माण की उठाई मांग
रींगस. ग्राम महरौली स्थित महरौली मोड़ पर रविवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित हुआ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भामाशाह दातार सिंह महरौली के नेतृत्व में स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान महिलाओं ने तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। ग्रामीणों की ओर से जमुवाय माताजी का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में खंडेला विधायक सुभाष मील ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। भाजपा शासन में विकास की गंगा बह रही है। इस अवसर पर समाजसेवी शंकर सिंह फौजी ने बताया कि महरौली मोड़ पर सर्किल निर्माण की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और आवागमन बाधित रहता है। ग्रामीणों ने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा निर्मित हो रही फोरलेन सड़क पर महरौली मोड़ पर सर्किल बनाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके और यातायात सुचारू हो सके।
उपमुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस मौके पर महरौली प्रशासक विमला देवी झाझड़िया, पूर्व सरपंच प्रेम कंवर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जय सिंह, समाजसेवी गंगा सिंह महरौली, जगदीश यादव, सूबेदार मेजर रघुनाथ सिंह श्रवण सिंह, सुरेश झाझरिया, मनोज, नंद सिंह, उदय सिंह, भागीरथ सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोपाल कुमावत, बाबूलाल सैनी, राजेंद्र सिंह फौजी, कृष्ण सैन, शिवपाल सैनी, उपेंद्र सिंह, प्रेम हरिजन सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।