ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महंतों व संतो के सानिध्य में श्री गढ़ के बालाजी के हजारों की संख्या में हुए हनुमान चालीसा पाठ*

By Gopal Gupta · 26 Dec 2025 · 23 views
*लक्ष्मणगढ़, सीकर*

*महंतों व संतो के सानिध्य में श्री गढ़ के बालाजी के हजारों की संख्या में हुए हनुमान चालीसा पाठ*
*लक्ष्मणगढ़ के नगर देवता ,प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त सिद्धपीठ दक्षिणाभिमुख श्री गढ़ के बालाजी के नगर के भक्तों ने मिलकर किये हजारों हनुमान चालीसा पाठ, पुजारी परिवार के वरिष्ठ सुभाष जोशी ने बताया श्री गढ़ के बालाजी के हुए इस हनुमान चालीसा पाठ में भक्तों ने इसे नगर का सबसे बड़ा सामुहिक हनुमान चालीसा बताया। 25 दिसम्बर 2025 सुबह 9:15 से 26 दिसम्बर 2025 सुबह तक हजारों की संख्या में हजारों भक्तों ने मिलकर श्री हनुमान चालीसा पाठ किया और श्री बजरंग बली को रिझाया*
*पुजारी संजय जोशी ने बताया सुबह संदीप जोशी,राजकुमार जोशी,सुधीर जोशी ने पुजा कराकर पाठ का शुभारंभ किया।श्री गढ़ के बालाजी की विशेष पुजा अर्चना व बाबा को चोला चढ़ाकर मंदिर की विशेष सजावट व किले पर भव्य रोशनी के साथ इस आयोजन का सुभारम्भ किया। इस आयोजन में श्री रघुनाथ जी (बडा मन्दिर)घण्टाघर के पास,के महंत श्री अशोक दास जी महाराज, मिरण धाम के श्री मुक्ति नाथ जी महाराज, सालासर धाम के पुजारी श्री बंटी महाराज,श्री विजय रघुनाथ जी मन्दिर के महंत श्री दिलीप दास जी महाराज के सानिध्य में स्थानीय सभी लोकप्रिय कलाकारों,पुजारी परिवार के सदस्यों, पुर्व पालिकाध्यक्ष संतोष जोशी सहित व्यापारियों, महिलाओ , बुजुर्गो, सरकारी अघिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों ने सभी भक्तों ने बालाजी महाराज को श्री हनुमान चालीसा पाठ से रिझाया, आयोजको की और से आये हुए सभी महंतों व सन्तों का बालाजी के दरबार मे मोतियों की माला ,दुपट्टा व शॉल समर्पण कर स्वागत सत्कार किया गया*।
*वरिष्ठ पत्रकार पुजारी परिवार के संदीप जोशी ने बताया की इस अवसर पर भक्तों को पौषबड़ा, केले, व बुंदी लड्डू प्रसाद दिया गया। सभी भक्तों पर श्री गढ़ के बालाजी का आशीर्वाद बना रहे पूरे नगर में सुख समृद्धि ,शान्ति रहे इसी मनोकामना के साथ हजारों भक्तों के साथ हजारों की संख्या में श्री हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न हुवा*।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube