ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर में हीट वेव से राहत हल्की से मध्यम वर्षा वातावरण में घुली ठंडक

By Goapl Gupta · 05 May 2026 · 19 views
उदयपुर में हीट वेव से राहत हल्की से मध्यम वर्षा वातावरण में घुली ठंडक

उदयपुर विवेक अग्रवाल। झीलों की नगरी उदयपुर में मंगलवार को हल्की से मध्यम बरसात ने हीट वेव से आमजन को राहत प्रदान की। यहां एकाएक तेज बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हुई। आसमान में प्रातः 11:30 बजे के बाद से ही काले बादलों ने आसमान में घेरा डाल दिया था। शाम होते-होते अंधेरा छा गया। तेज हवाएं चली शहर के आसपास के स्थान पर हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश भी हुई। शाम होते-होते बारिश आने की संभावना पूरी तरह बढ़ गई थी। उदयपुर शहर में झमाझम बरसात हुई। लोगों ने घरों से अपने छाते निकाले। एकाएक आवागमन रुक गया। अचानक हुई इस बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से राहत प्रदान की। इस बीच बारिश के साथ-साथ हवाई भी चलती रही। मौसम खुशनुमा और हल्की ठंडक से भर गया। जो राहगीर जहां खड़े थे वहीं बारिश का थमने का इंतजार करने लगे। सड़के तर बतर हो गई। थोड़ी सी बारिश ने सड़कों पर हो रहे गढ़ों को भर दिया। मंगलवार को हुई वर्षा ने तेज पड़ रही गर्मी पर मरहम का काम किया। कई दिनों से लेक सिटी वासी भयंकर गर्मी से परेशान थे।

More News

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
मेडल जीते चीपलाटा गांव जिला सीकर का मनीष शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा
गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube