ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कड़ाके की ठंड में नगर के चमन चौक चौराहे पर नहीं की जा रहीं अलाव की कोई व्यवस्था, वार्ड नंबर 6 के नगर वासियों में नाराजगी*

By Gopal Gupta · 26 Dec 2025 · 26 views
*कड़ाके की ठंड में नगर के चमन चौक चौराहे पर नहीं की जा रहीं अलाव की कोई व्यवस्था, वार्ड नंबर 6 के नगर वासियों में नाराजगी*

*अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लगातार जलाया गया साउंड सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल*

*नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासन से अलाव देनें की अपील*
सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी
एक ओर ठंड अपने चरम पर है, दूसरी ओर पट्टी नगर में अलाव की व्यवस्था पूरी तरह नदारद दिखाई दे रही है। हालात ऐसे हैं कि बढ़ती ठंड के बीच वार्ड नंबर 6 चमन चौक चौराहे पर अलाव न मिलने पर नगर वासियों ने जताया नाराजगी। चमन चौक चौराहे के व्यापारियों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल से बताया गया कि चमन चौक चौराहे अलाव की व्यवस्था करा दीजिए आए दिन हम सभी लोग अलाव की व्यवस्था न होने के कारण लगातार साउंड जलाकर आंच से हाथ सेंकने को मजबूर हैं। और नगर पंचायत की तरफ से कोई भी अलाव की व्यवस्था नहीं दी जा रही है। व्यापारियों ने प्रशासन से अपील किए है कि चमन चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जाए। इसी दृश्य की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि हम अपने खबर के माध्यम से नहीं करते हैं।
ठंड से बचाव की न्यूनतम व्यवस्था क्यों नहीं? नाम न छापने शर्त पर चमन चौक चौराहे के कई लोगो ने कहा कि हर साल ठंड में अलाव की व्यवस्था होती रही है, लेकिन इस बार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने मांग की है कि नगर पंचायत तत्काल चमन चौक चौराहे और संवेदनशील इलाकों में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
?si=Qu_Ed5pR_aXc37k5

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube