ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अमृतम् प्रसादम् फाउंडेशन का विद्यालय को उपहार

By Goapl Gupta · 07 May 2026 · 31 views
अमृतम् प्रसादम् फाउंडेशन का विद्यालय को उपहार -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! अमरसर में ऐसी *भीषण गर्मी* में जब तपती धूप हर किसी को परेशान कर रही है, ऐसे समय में *अमृतं प्रसादम् फ़ाउण्डेशन* ने एक सराहनीय पहल करते हुए भामाशाह जन के सहयोग से *राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, अमरसर (जयपुर) में वाटर कूलर स्थापित करवाया।*
अब इस विद्यालय के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थी भी ठंडे और स्वच्छ पानी की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे, जो उनके स्वास्थ्य और अध्ययन दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। *यह केवल एक वाटर कूलर नहीं, बल्कि बच्चों के प्रति संवेदना, सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है।*
*संस्था के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था निरंतर समाजहित में कार्य करते हुए कई सरकारी विद्यालयों में इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा चुकी है और आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेंगे।*
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नमिषा गौड़ एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस पहल को *विद्यार्थियों के लिए अमूल्य उपहार बताते हुए संस्था एवं भामाशाह जन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।*

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube