*अलवर से अरावली बचाओ जन जागरण अभियान उग्र****
राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता का टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की अलवर के दो मंत्री मिले हुए हैं ।
जिनमें एक राजस्थान सरकार में मंत्री है और एक केंद्र में मंत्री है।और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का मजाक उड़ा रहे हैं जबकि खनन माफिया कोई अभी पैदा नहीं हुआ है यह तो पहले से ही था।और यह सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे हैं।
खनन क्षेत्र में बड़े-बड़े राजनीतिक दल है और उनके हितेषी अरावली को मिटाने का कार्य कर रहे हैं और अपनी तिजोरियां भर रहे हैं।
इसी अभियान के तहत अलवर में कटी घाटी से सचिवालय तक पैदल मार्ग मार्च किया जाएगा ।
अरावली हमें बचानी है इस पर युवाओं ने भी अपने माथे पर अरावली बचाओ अभियान की पेंटिंग लगाकर आदिवासी महिलाओं ने मीनावाटी गानों पर जमकर किया डांस और इसका नेतृत्व कर रहे हैं प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ।
प्रतिपक्ष नेता के साथ युवा वर्ग अरावली बचाओ आंदोलन के ग्रीन झंडों से किया नारा बुलंद।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान