ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

समकालीन भारत में महिला उत्पीड़न विषय पर वार्ता

By Goapl Gupta · 09 May 2026 · 24 views
"समकालीन भारत में महिला उत्पीड़न विषय पर वार्ता


उदयपुर विवेक अग्रवाल। विद्या भवन गांधी शिक्षा अध्ययन संस्थान, रामगिरी ,उदयपुर में शनिवार को सेवा प्रसार विभाग की ओर से व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय- "समकालीन भारत में महिला उत्पीड़न" रहा ।इसमें मुख्यवक्ता प्रोफेसर सुषमा सूद , पूर्व विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय रहे। प्रोफेसर सूद ने भारत में महिला उत्पीड़न से संबंधित विस्तार से बात की। उन्होंने मनुस्मृति से लगाकर भारतीय संविधान और वर्तमान में महिलाओं की स्थिति के बारे में चर्चा की। भारत में विभिन्न महिला विकास कार्यक्रमों की भी चर्चा मुख्य वक्ता ने की ।उन्होंने डेनमार्क, स्पेन ,स्वीडन और अन्य कई देशों के उदाहरण देते हुए महिलाओं के बारे में घरेलू हिंसा, आर्थिक उत्पीड़न, महिलाओं के साथ हिंसा, भंवरी देवी हत्याकांड का उदाहरण देते हुए महिला उत्पीड़न के प्रकारों और समस्याओं और समाधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता प्रोफेसर पी.सी.जैन, जनार्दन राय नागर डीम्ड विश्वविद्यालय ने की । उन्होंने भी महिलाओं के साथ पुरुष सशक्तिकरण की भी बात की। महिलाओं में जागृति पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.भगवती अहीर ने स्वागत उद्बोधन एवं अतिथियों का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में विद्या भवन प्रकृति साधना केंद्र के संयोजक डॉक्टर श्रीमाल जी ने भी शिरकत की। महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं अन्य महाविद्यालय के प्रबुद्धजन व्याख्यातागण एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का संचालन सेवा प्रसार विभाग के संयोजक डॉ.कंवराज सुथार ने किया तथा धन्यवाद की रस्म कार्यक्रम की सह-संयोजिका डॉ.सरिता जैन ने अदा की।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube