ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मदर्स डे पर मातृ शक्ति के बेहतर स्वास्थ्य को समर्पित दो दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

By Goapl Gupta · 10 May 2026 · 24 views
मदर्स डे पर मातृ शक्ति के बेहतर स्वास्थ्य को समर्पित दो दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न
- आधुनिक क्यूरा लेजर तकनीक से महिलाओं को पुराने दर्द से मिली राहत : फिजियो मनीष-योगिता कपूर
श्रीगंगानगर, 10 मई 2026: मदर्स डे के उपलक्ष्य में मातृ शक्ति के बेहतर स्वास्थ्य तथा दर्द मुक्त जीवन के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फिजियो मनीष कपूर एवं हेल्थ क्लब संचालिका योगिता कपूर द्वारा नागौरी कॉलोनी में आयोजित इस शिविर में 40 से अधिक महिलाओं ने सर्वाइकल, कमर दर्द, साइटिका आदि अपनी पुरानी तथा जटिल समस्याओं के लिए परामर्श व उपचार प्राप्त किया। शिविर की मुख्य विशेषता आधुनिक ‘क्यूरा लेजर’ तथा ‘क्यूरा पॉड्स’ टेक्नोलॉजी का उपयोग रहा, जिससे तीव्र दर्द से जूझ रही महिलाओं को तुरंत राहत प्रदान की गई।
उपचार के साथ-साथ फिजियो मनीष कपूर ने मरीजों को भविष्य में दर्द से बचाव के प्रभावी तरीके भी सिखाए। शिविर के दौरान महिलाओं को विशेष घरेलू उपचार (होम रेमेडीज) तथा दर्द निवारक व्यायामों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे स्वयं के स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकें। मातृशक्ति को दर्द से राहत दिलाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक भी किया गया। योगिता कपूर ने बताया कि वर्तमान में नागौरी कॉलोनी में सडक़ निर्माण कार्य चलने के कारण रास्ते में कुछ कठिनाइयां थीं, इसके बावजूद शिविर के प्रति महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और वे भारी संख्या में उपचार हेतु पहुंचीं।
दो दिवसीय शिविर के सफलतापूर्वक समापन पर फिजियो मनीष कपूर तथा योगिता कपूर ने समाज को स्वस्थ बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के नि:शुल्क शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि समाज के हर वर्ग तथा आयु के लोगों को आधुनिक उपचार के माध्यम से उनके शारीरिक कष्टों से स्थायी मुक्ति दिलाई जा सके। मातृ शक्ति एवं उनके परिजनों ने इस दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर को अत्यंत लाभदायक बताते हुए फिजियो मनीष कपूर व योगिता कपूर की निष्काम सेवाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर मातृ शक्ति, उनके परिवार के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube