ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कल्पना गोयल को वृक्षम नारी शक्ति सम्मान

By Goapl Gupta · 10 May 2026 · 20 views
कल्पना गोयल को वृक्षम नारी शक्ति सम्मान

उदयपुर विवेक अग्रवाल।
विश्व मातृत्व दिवस पर मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम सेक्टर 14 में वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के तत्वाधान में वृक्षम नारी सम्मान सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया ने मां के चरणों में समस्त तीर्थो का पुण्य समाहित है ।सृष्टि की करुणा संस्कृति की चेतना जीवन की प्रथम गुरु मां की महिमा पर विस्तृत विश्लेषण किया ।
वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा ने संस्थान की 5 साल की पर्यावरण गतिविधियों का और वृक्ष की महत्वता मौजूदा परिपेक्ष में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
वरिष्ठ मातृ शक्ति कमला शर्मा, प्रभाबेन पारिक और शालिनी उपाध्याय द्वारा तारा संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष कल्पना गोयल को पगड़ी, उपरणा, स्मृति चिन्ह मो््, ताज और प्रशस्ति पत्र देकर वृक्षम नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया l
मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया की कल्पना गोयल ने वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के सकारात्मक कार्यों को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनिल पारीक, सचिव यशवन्त त्रिवेदी, सह सचिव निलेश पालीवाल, एक्जीक्यूटिव सदस्य शिव शंकर पालीवाल, महेश उपाध्याय,डॉ सीमा वेद और समस्त वृद्धजन उपस्थित रहे l

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube