ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालय में सोमनाथ के इतिहास पर 'लघु फिल्म' का प्रदर्शन; कल होगी निबंध प्रतियोगिता*

By Goapl Gupta · 11 May 2026 · 23 views
*राजकीय महाविद्यालय में सोमनाथ के इतिहास पर 'लघु फिल्म' का प्रदर्शन; कल होगी निबंध प्रतियोगिता*
आज दिनांक 11.5.20206 को राजकीय महाविद्यालय, कोटखावदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अवसर पर लघु फिल्म प्रदर्शन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने हेतु किया गया। कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने विद्यार्थियों को सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित एक प्रभावशाली लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने सोमनाथ के प्राचीन वैभव, संघर्ष के काल और आधुनिक भारत में इसके सांस्कृतिक पुनरुत्थान की ऐतिहासिक गाथा को समझाया।
फिल्म प्रदर्शन के उपरांत प्राचार्या डॉ. शिप्रा वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सोमनाथ के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर हमारी अटूट आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।
इसी आयोजन की निरंतरता में कल दिनांक 12 मई 2026 को महाविद्यालय में *'मेरा सोमनाथ-मेरा स्वाभिमान'* विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आज दिखाई गई लघु फिल्म से मिली ऐतिहासिक जानकारी विद्यार्थियों को कल के निबंध लेखन में अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सहायक होगी।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube