900 करोड़ के जेजेएम घोटाले का मास्टरमाइंड संजय बड़ाया दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार****
By Goapl Gupta ·
11 May 2026 ·
19 views
*900 करोड़ के जेजेएम घोटाले का मास्टरमाइंड संजय बड़ाया दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार****
जल जीवन मिशन 900 करोड रुपए के घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में रविवार रात करीब 2:00 बजे इंदिरा गांधी दिल्ली एयरपोर्ट से संजय बड़ाया को दबोचा।
वह थाईलैंड में शादी समारोह से लौट रहा था। आरोप है कि संजय बड़ाया इस घोटाले का मास्टरमाइंड है ।और दलाल की भूमिका में संलिप्त था।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम उसे जयपुर ला रही है।
उधर 7 में को गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी को आज सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोर्ट में पेश किया जाएगा। जल जीवन मिशन घोटाले में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से सियासी हलचल तेज हो गई है।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत