पाटन ग्राम पंचायत में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे
By Goapl Gupta ·
11 May 2026 ·
29 views
पाटन ग्राम पंचायत में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे
पाटन। भीषण गर्मी को देखते हुए ग्राम पंचायत पाटन की ओर से पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस दौरान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रशासक मनोज चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी रामगोपाल शर्मा, टिंकू योगी, मुकेश कुमावत, शिंभू दयाल स्वामी साक्षरता प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आमजन से भी गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की।