ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विविध कार्यक्रम आयोजित*

By Goapl Gupta · 11 May 2026 · 54 views
“ *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विविध कार्यक्रम आयोजित*
राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में आज “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर छात्राओं को सोमनाथ मंदिर पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। साथ ही रंगोली, पोस्टर निर्माण, प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित व्याख्यानमाला में प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी, सहायक लेखा अधिकारी श्री सांवरमल जाट एवं वीरेंद्र वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहरों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय स्वाभिमान, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मधुलिका सिंह, उज्ज्वल, पंकज कुमारी, शारदा चौधरी, सुप्रिया शर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube