किशनपोल भाजपा विधायक प्रत्याशी चंद्र मोहन बटवाडा ने किया सरकारी गली पर कब्जा
By Goapl Gupta ·
12 May 2026 ·
23 views
किशनपोल भाजपा विधायक प्रत्याशी चंद्र मोहन बटवाडा ने किया सरकारी गली पर कब्जा
पार्षद अरविंद मीठी ने नगर निगम अधिकारियों सहित सोशल मीडिया पर अवैध कब्जे अतिक्रमण के बारे में अवगत करवाया गया लेकिन आज तक नहीं हुई कोई कार्यवाही
वंदे जयपुर
जयपुर नगर निगम किशनपोल विधानसभा क्षेत्र गौरतलब है की गत दिनों भाजपा विधायक प्रत्याशी किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी चंद्र मोहन बटवाडा द्वारा नगर निगम आयुक्त कसेरा को अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ अवैध निर्माण अतिक्रमणों के संबंध में ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन मजेदार बात यह है कि स्वयं चंद्र मोहन बंटवाडा जो अवैध अतिक्रमण अवैध निर्माण के लिए आयुक्त को ज्ञापन दे रहे हैं लेकिन वह खुद ही अवैध अतिक्रमण, अवैध निर्माण कर रहे हैं यहां तक की अपने निवास में बढ़ोतरी करते हुए सरकारी गली को भी अपने निर्माण में मिल लिया है। पार्षद अरविंद अमेठी ने स्पष्ट रूप से अपने फेसबुक आईडी सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा है कि विधायक प्रत्याशी का यह कार्य सराहनीय रहा लेकिन वह यह बताने में असमर्थ रहे की उन्होंने भी सरकारी संपत्ति पर कब्जा करते हुए अवैध निर्माण अतिक्रमण कर रखा है अगर वह इसे हटाकर आयुक्त को अवैध निर्माण की शिकायतें करते तो अपने आप में यह सराहनीय कदम होता लेकिन वास्तविकता में वंदे जयपुर की जानकारी में आने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि स्वयं भाजपा विधायक प्रत्याशी चंद्र मोहन बटवाडा इस समय अवैध निर्माण अतिक्रमणों के लिए बड़े जोर शोर से हो अल्लाह कर रहे हैं लेकिन उन्होंने सरकारी गली पर कब्जा कर अवैध अतिक्रमण निर्माण किया है वह उसे हटाने में असमर्थ है और उसकी शिकायत नहीं कर रहे हैं आखिर जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का यह कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है क्योंकि हम नहीं झांकेंगे अपनी गिरेबान में...