कपासन उप जिला चिकित्सालय सुरपुर की 19 बालिकाओं ने ली एचपीवी वैक्सीन की डोज और जीवन सुरक्षा के लिए ली शपथ****
By Goapl Gupta ·
12 May 2026 ·
13 views
*कपासन उप जिला चिकित्सालय सुरपुर की 19 बालिकाओं ने ली एचपीवी वैक्सीन की डोज और जीवन सुरक्षा के लिए ली शपथ****
चित्तौड़गढ़ के कपासन उप जिला चिकित्सालय में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपुर की 19 बालिकाओं ने एचपीवी वैक्सीन की डोज दी गई।इस दौरान खंड कार्यालय प्रबंधक, हेमंत जोशी ,सीएमओ अभिषेक उपाध्याय, एएनएम गीता शर्मा,प्रधानाचार्य सोहनलाल फुटेला, कुलदीप कुमार तरुगलिया सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही बालिकाओं को सुरक्षा एवं उत्तम स्वास्थ्य एवं जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह