ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बगड़िया बाल विद्या निकेतन का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण*

By Goapl Gupta · 13 May 2026 · 49 views
*बगड़िया बाल विद्या निकेतन का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण*

“सपनों की ऊँचाई को छूना है अगर,
मेहनत को अपना साथी बनाना होगा।
राह में आए चाहे कितने भी संघर्ष,
हौसले से हर मुकाम पाना होगा।
जो गिरकर भी संभलना जानते हैं,
वही इतिहास नया बनाते हैं।”

हाल ही में CBSE द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बगड़िया बाल विद्या निकेतन, लक्ष्मणगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार एवं गौरवपूर्ण प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, गुरुजनों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत् सहयोग का परिणाम इस उत्कृष्ट सफलता के रूप में सामने आया।

विद्यालय की प्रतिभाशाली *छात्रा वंशिका जाजोदिया सुपुत्री श्री गणेश जाजोदिया ने 96.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान* प्राप्त किया तथा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।

इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। कुल 48 विद्यार्थियों में से —
7 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
16 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए।
25 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए।
35 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया —
*दिव्य बजाज सुपुत्र श्री संजय बजाज — 93.60%*
*महिमा कुमारी थालोर सुपुत्री श्री विनय कुमार थालोर — 92.40%*
*चिराग सुरेका सुपुत्र श्री मुकेश कुमार सुरेका — 91.80%*
*नवीन नाहरिया सुपुत्र श्री राजेश नाहरिया — 90.20%*
*तनिषा महर्षि सुपुत्री श्री उमेश महर्षि — 90.20%*
*पलक जाजोदिया सुपुत्री श्री राजेश जाजोदिया — 90.00%*

इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं अथक परिश्रम से विद्यालय, गुरुजनों एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के *सचिव श्री पवन गोयनका एवं प्राचार्य श्री विपिन शर्मा* ने सभी सफल एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

“मेहनत की चमक जब भाग्य से मिलती है,
तभी सफलता की नई कहानी लिखती है।”

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube