विद्यार्थियों और अभिभावकों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद एसेंट ने लॉन्च किया एसेंट 10 बॉर्ड 'समर कोर्स 2026 बैच 2' 15 मई से
By Goapl Gupta ·
13 May 2026 ·
25 views
विद्यार्थियों और अभिभावकों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद एसेंट ने लॉन्च किया
एसेंट 10 बॉर्ड 'समर कोर्स 2026 बैच 2' 15 मई से
उदयपुर संवाददाता शुभ भास्कर विवेक अग्रवाल। विद्यार्थियों और अभिभावकों से मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद एसेंट करियर पॉइंट ने कक्षा 10वीं (सीबीएसई/आरबीएसई) विद्यार्थियों के लिए अपने लोकप्रिय 50 दिवसीय 'समर कोर्स 2026 का बैच 2 का लॉन्च 15 मई से कर दिया है। संस्थान द्वारा संचालित बैच 1 को विद्यार्थियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जहां नियमित अध्ययन, टेस्ट सिस्टम और अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति नया आत्मविश्वास देखने को मिला। इसी सफलता को देखते हुए अब संस्थान ने नए विद्यार्थियों के लिए बैच 2 शुरू करने की घोषणा की है।
संस्थान के प्री-नर्चर डिवीजन के एकेडमिक हेड बृजेन्द्र सिंह शक्तावत के अनुसार आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में गर्मियों की छुट्टियों केवल आराम का समय नहीं, बल्कि भविष्य की मजबूत तैयारी का सुनहरा अवसर है। यही कारण है कि एसेंट ने ऐसा समर कोर्स तैयार किया है. जिसमें विद्यार्थी स्कूल खुलने से पहले ही अपने पूरे सिलेबस की मजबूत नींव तैयार कर सकें।
इस 50 दिवसीय समर कोर्स में विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं मानसिक योग्यता जैसे महत्वपूर्ण विषय वरिष्ठ एवं अनुभवी फैकल्टी द्वारा पढ़ाए जाएंगे। पढ़ाई का पूरा फोकस कॉन्सेप्ट क्लीयेरिटी बॉर्ड प्रीपरेशन और कॉम्पीटिटीव थिंकीक पर रहेगा, ताकि विद्यार्थी केवल रटने तक सीमित न रहें बल्कि विषयों को गहराई से समझ सकें।
कोर्स की प्रमुख विशेषता रेगुलर बॉर्ड पैटर्न टेस्ट होंगे, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा अनुभव मिलेगा। टेस्ट के जरिए बच्चों की कमजोरियों की पहचान कर उन्हें समय रहते सुधारने का अवसर मिलेगा। साथ ही फैकल्टी द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन और टेस्ट एनालिसिस के माध्यम से सही एग्जाम स्ट्रेटेजी भी सिखाई जाएगी।
संस्थान का मानना है कि यदि विद्यार्थी शुरुआत से ही सही दिशा में तैयारी करें, तो बोर्ड परीक्षा का दबाव काफी कम हो जाता है। यही कारण है कि इस समर कोर्स में बोर्ड परीक्षा की मजबूत तैयारी के साथ-साथ कॉम्पीटिटीव एक्जाम की तैयारी पर भी विशेष फोकस रखा गया है।
एसेंट के वरिष्ठ फैकल्टी विद्यार्थियों को टाइम मैनेजमेंट, शॉर्ट ट्रिक्स, क्वेश्चन सॉल्विंग अप्रोच और स्मार्ट स्टडी तकनीकों से भी परिचित कराएंगे, जिससे बच्चे पूरे शैक्षणिक वर्ष में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है. जिससे बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण मिल सके।
अधिक जानकारी के लिए अभिभावक एवं विद्यार्थी संस्थान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9785267267 पर संपर्क कर सकते हैं।