ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में “निर्णय निर्माण – व्यक्तिपरक पहलुओं की पड़ताल” विषय पर कार्यशाला का आयोजन*

By Goapl Gupta · 13 May 2026 · 16 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में “निर्णय निर्माण – व्यक्तिपरक पहलुओं की पड़ताल” विषय पर कार्यशाला का आयोजन*

उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालय, जयपुर में बुधवार दिनांक 13.05.26 को अधिकारियों के बौद्धिक एवं प्रशासनिक कौशल विकास के उद्देश्य से “निर्णय निर्माण – व्यक्तिपरक पहलुओं की पड़ताल” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार अधिकारियों के बौद्धिक एवं प्रशासनिक कौशल विकास के उद्देश्य से “निर्णय निर्माण – व्यक्तिपरक पहलुओं की पड़ताल” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री रघुनंदन प्रसाद, पूर्व नियंत्रक भंडार, मध्य रेलवे, ने अनुभव एवं विशेषज्ञता के आधार पर अधिकारियों में प्रभावी निर्णय क्षमता का विकास करना, जटिल परिस्थितियों में संतुलित सोच को प्रोत्साहित करना तथा प्रशासनिक कार्यों में मानवीय एवं व्यवहारिक दृष्टिकोण को मजबूत बनाना है एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया में व्यक्तिगत अनुभव, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, परिस्थितिजन्य विश्लेषण तथा नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री अमिताभ ने बदलते कार्य परिवेश में प्रभावी निर्णय क्षमता एवं सकारात्मक नेतृत्व शैली संगठन की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को मुख्य वक्ता श्री रघुनन्दन प्रसाद द्वारा बताये गये निर्णय निर्माण क्षमता एवं सकारात्मक नेतृत्व शैली को अपनाने पर जोर दिया।

इस कार्यशाला में अपर महाप्रबन्धक श्री अशोक माहेश्वरी, प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube