ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर मंडल ने रचा नया कीर्तिमान: एक साथ दो नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों का सफलतापूर्वक कमीशनिंग*

By Goapl Gupta · 13 May 2026 · 17 views
*जयपुर मंडल ने रचा नया कीर्तिमान: एक साथ दो नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों का सफलतापूर्वक कमीशनिंग*

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने माल एवं यात्री रेल संचालन को अधिक सुरक्षित, तीव्र, सुगम एवं दक्ष बनाने हेतु जयपुर-फुलेरा डबल लाइन रेलखंड में दो नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों को एक साथ सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यह चुनौतीपूर्ण कार्य निर्धारित समय से पूर्व सम्पन्न किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार आधुनिक तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट समन्वय एवं सुनियोजित कार्यप्रणाली के द्वारा रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने जयपुर-फुलेरा डबल लाइन रेलखंड में कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य और हिरनोदा यार्ड में एचपीसीएसएल साइडिंग का सफल कमीशनिंग कार्य निर्धारित समय से पूर्व सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिये गये है।

*कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य*
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर-फुलेरा डबल लाइन रेलखंड पर स्थित कनकपुरा स्टेशन पर सिग्नलिंग व्यवस्था और अधिक सुरक्षित करने हेतु यार्ड री-मॉडलिंग एवं आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस कार्य के अंतर्गत लाइन संख्या 4 एवं 3 के मध्य तथा लाइन संख्या 2 से जुड़े शंटिंग नेक के साथ इमरजेंसी क्रॉसओवर स्थापित किया गया। साथ ही दो नए शंट सिग्नल भी चालू किए गए।

इस आधुनिक व्यवस्था के लागू होने से डाउन दिशा से आने वाली मालगाड़ियों को सीधे लाइन संख्या 1, 2 एवं 3 में लिया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त पावर रिवर्सल एवं शंटिंग कार्य बिना मुख्य लाइन यातायात प्रभावित किए सम्पन्न किए जा सकेंगे। इससे टर्मिनल डिटेंशन में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा अधिक संख्या में मालगाड़ियों का संचालन संभव हो सकेगा, जिससे रेल संचालन की दक्षता में वृद्धि होगी।

*हिरनोदा यार्ड में एचपीसीएसएल साइडिंग का सफल कमीशनिंग*
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने समानांतर रूप से हिरनोदा यार्ड में एचपीसीएसएल ड्राई पोर्ट साइडिंग का कमीशनिंग भी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया, जो मंडल की उच्च स्तरीय समन्वय क्षमता एवं तकनीकी कुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस परियोजना के अंतर्गत एचपीसीएसएल ड्राई पोर्ट साइडिंग को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध रेल संपर्क प्रदान किया गया। इसके लिए इमरजेंसी क्रॉसओवर, दो ट्रैप पॉइंट्स तथा दो नए शंट सिग्नलों का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। इससे माल परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र में लॉजिस्टिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

*शैडो प्लानिंग के तहत जयपुर यार्ड में भी हुआ महत्त्वपूर्ण कार्य*
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर-फुलेरा रेलखंड में लिए गए इस मेगा ब्लॉक के दौरान शैडो प्लानिंग के अंतर्गत जयपुर यार्ड में भी सिग्नलिंग से संबधित कार्य भी पूर्ण किए गए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube