7वीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में राघव नाउवाला का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य स्तर पर चयन
By Goapl Gupta ·
14 May 2026 ·
18 views
7वीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में राघव नाउवाला का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य स्तर पर चयन
सीकर। दिनांक 10 मई 2026, रविवार को सीकर में आयोजित 7 वीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रतिभाशाली विद्यार्थी राघव नाउवाला सुपुत्र श्री पंकज नाउवाला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया।
सफलता उन्हीं के कदम चूमती है,
जो मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ते हैंl
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर राघव का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
राघव की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। उनकी सफलता का श्रेय उनकी नियमित साधना, अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री पवन गोयनका एवं प्राचार्य श्री विपिन शर्मा ने राघव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
“योग से तन स्वस्थ बने, मन में जागे प्रकाश,
अनुशासन और साधना से मिलती है हर आस।
जो मेहनत को पूजा मान आगे बढ़ते जाते हैं,
वही अपने सपनों को साकार कर दिखाते हैं।”